Lok Sabha Election 2024: खरगे ने बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक; कहा-सीट बंटवारे पर चर्चा होने की उम्मीद


Lok Sabha Election 2024: खरगे ने बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक; कहा-सीट बंटवारे पर चर्चा होने की उम्मीद


Kharge Holds Meeting With Bihar Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की है। उन्होंने बैठक के बाद सीट बंटवारे पर चर्चा होने की उम्मीद जताई है। पढ़ें पूरी खबर...।


विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने सीट बंटवारे सहित आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को यहां बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश समेत रंजीत रंजन और शकील अहमद जैसे नेता मौजूद रहे। बैठक में राज्य के करीब 40 नेता शामिल हुए

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बिहार में महागठबंधन सरकार बिहार के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप मजबूती से काम कर रही है। हम सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिहार की प्रगति, समृद्धि और शांति के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचने और बिहार के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए तैयार है।

उन्होंने लिखा कि हालिया इंडिया ब्लॉक बैठक के केंद्र में सीट-बंटवारे के साथ, कांग्रेस नेताओं द्वारा राज्य नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने की उम्मीद है। हालांकि राज्य में कांग्रेस-आरजेडी-जेडीयू-लेफ्ट गठबंधन सत्ता में है। लेकिन राज्य के 40 में से 17 सांसद बीजेपी के हैं। सूत्रों के मुताबिक, खरगे का बाद में जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Former 'Bachelor' host Chris Harrison calls his exit 'toxic' and 'horrifying'

Taylor Swift's first Eras Tour film surprise acoustic song revealed. Watch teaser

ULFA, Centre, Assam govt sign tripartite peace accord