दिल्ली में 40 फीट बोरवेल में गिरे शख्स की नहीं बच सकी जान, रेस्क्यू टीम ने निकाला शव


 दिल्ली में 40 फीट बोरवेल में गिरे शख्स की नहीं बच सकी जान, रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

Delhi News दिल्ली के केशोपुर में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे शख्स की मौत हो गई है। दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने इसकी सूचना दी है। लगभग 14 घंटे बाद शख्स को निकाला गया था जो मृत मिला था। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जाएगी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। साथ ही दिल्ली में खुले पड़े सभी बोरवेल को बंद किया जाएगा।

नई दिल्ली। केशोपुर में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 40 फीट बोरवेल में गिरे शख्स की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने उस मृत पाया था। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने इसकी

जानकारी दी है। व्यक्ति रात में एक बजे बोरवेल में गिर गया था। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

मामले की पुलिस करेगी जांच

आतिशी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, बहुत दुख के साथ यह खबर साझा कर रही हूं कि जो पुरुष बोरवेल में गिरे थे, उन्हें रेस्क्यू टीम ने मृत पाया है। ईश्वर अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष थी। वे बोरेवेल के कमरे में कैसे घुसे, बोरेवेल के अंदर कैसे गिरे, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। मैं NDRF की टीम का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव प्रयास किया।

उससे पहले उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, बोरवेल एक तालाबंद बंद कमरे में था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यहां जबरदस्ती ताला तोड़ घुसने का प्रयास किया गया था। पुलिस इसकी जांच करेगी। ऐसे मामले दोबारा सामने न आएं, इसे लेकर जल बोर्ड को सख्त आदेश दिए हैं कि दिल्ली में बंद पड़े सभी प्राइवेट-सरकारी बोरबेल को 48 घंटे के अंदर वेल्डिंग कर सील किया जाए और मुझे इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।


Comments

Popular posts from this blog

Taylor Swift's first Eras Tour film surprise acoustic song revealed. Watch teaser

Former 'Bachelor' host Chris Harrison calls his exit 'toxic' and 'horrifying'

ULFA, Centre, Assam govt sign tripartite peace accord