'झारखंड में गुंडा राज कायम...', योगी सरकार के मंत्री ने चंपई सरकार पर लगाया गंभीर आरोप; पूछ लिया ये सवाल


 'झारखंड में गुंडा राज कायम...', योगी सरकार के मंत्री ने चंपई सरकार पर लगाया गंभीर आरोप; पूछ लिया ये सवाल

उत्तरप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झारखंड दौरे पर पाकुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौजूदा महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद कश्मीर श्रीनगर झारखंड सहित पूरे देशभर में आतंकवादी उग्रवादी घटना बंद हो गई है। भारत में अब कानून का राज है। 2014 के पूर्व देश की स्थिति काफी दयनीय थी।

HIGHLIGHTS

  1. मोदी सरकार में देशभर में आतंकवादी-उग्रवादी घटनाओं में कमी आई- स्वतंत्र देव सिंह
  2. भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण व भारत के
  3. पाकुड़। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद कश्मीर, श्रीनगर, झारखंड सहित पूरे देशभर में आतंकवादी, उग्रवादी एवं बम फटने की घटना बंद हो गई है। भारत में कानून का राज है। यह बातें झारखंड दौरे पर पाकुड़ पहुंचे भाजपा उत्तरप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परिदसन में पत्रकारों से कही।
  4. उत्तर प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री ने कहा कि 2014 के पूर्व देश की स्थिति काफी दयनीय थी। अब काफी परिवर्तन हो रहा है। भारत का विदेशों में सम्मान बढ़ा है। संकट में पड़ी बहु-बेटियों को मोदी सरकार ने विदेशों से सुरक्षित वापस लाने का काम किया।
  5. जलसंसाधन मंत्री ने झारखंड सरकार पर बोला हमला 

    उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंत के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मान-सम्मान और भरपेट भोजन मिले। आजादी के बाद जिस प्रकार देश की विधि-व्यवस्था चौपट हुई थी, उसे मोदी सरकार ठीक कर रही है। जब-जब भाजपा की सरकार बनती है, उसमें अमूल्य-चूल परिवर्तन होता है। महिलाएं उद्योग चला रही है। जातियां समाप्त हो रही है।

  6. उन्होंने कहा भाजपा राजनैतिक व्यापार के लिए नहीं, बल्कि गरीबों के कल्याण व भारत के सम्मान के लिए करता है। देश आजादी के बाद जिन लोगों के पास शौचालय, आवास व गैस नही था, उन्हें इन सारी सुविधाएं केंद्र की मोदी सरकार ने उपलब्ध कराया है। कहा कि जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार है।

  7. वहां सुचारू रूप से केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। जिन राज्यों में विपक्षी एवं अन्य पार्टियों की सरकार है, उन राज्यों में केंद्र योजनाएं को धरातल पर उतारने में कठिनाई हो रही है।

  8. झारखंड में बिजली और पानी के लिए मारामारी- स्वतंत्र देव सिंह

    उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवर सरकार जाने के बाद बिजली, पानी के लिए मारामारी हो रही है। झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। गुंडा राज कायम हो गया है। देश की जनता ने तय कर लिया है कि वर्ष 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। जनऔषधि केंद्र में 80 फीसद सब्सिडी पर दवा दी जा रही है। 80 करोड़ जनता को निश्शुल्क अनाज दिया जा रहा है।

  9. उन्होंने कहा कि गरीबों को रहने का छत दिलाना मोदी की गारंटी है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, हिसाबी राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

ULFA, Centre, Assam govt sign tripartite peace accord

Taylor Swift's first Eras Tour film surprise acoustic song revealed. Watch teaser

Transgender actress accuses Delta employees of intentional misgendering in viral video