बेंगलुरु कैफे बम धमाके का CCTV फुटेज आया सामने, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे लोग

बेंगलुरु कैफे बम धमाके का CCTV फुटेज आया सामने, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे लोग

बेंगलुरु के रामेश्‍वर कैफे में हुए बम धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं.

नई दिल्‍ली : 

बेंगलुरु कैफे विस्फोट (Bengaluru Cafe blast) में नौ लोगों के घायल होने के कुछ घंटों बाद इस धमाके का एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में लोकप्रिय कैफे में दोपहर के वक्‍त हुए धमाके के दौरान कम से कम एक महिला जमीन पर गिरी नजर आ रही है और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. बेंगलुरु के कुंडलाहल्ली में रामेश्वरम कैफे में आज दोपहर करीब 12.30 बजे विस्‍फोट हुआ. कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने संवाददाताओं से कहा कि हमले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया. 



कैफे में एक काउंटर के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह विस्‍फोट कैद हो गया. विस्‍फोट से पहले और उसके बाद के क्षण कैमरे में कैद हो गए. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है  कि ग्राहक काउंटर के पास इंतजार करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक वेटर काउंटर पर प्लेट रखने ही वाला था कि तभी जोरदार धमाका हुआ और विस्फोट से कैफे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्‍त हो गया. 


गिरता मलबा और हर तरफ धुआं

सीसीटीवी फुटेज में विस्‍फोट के बाद छत से मलबा गिरते और कैफे में हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आता है. धुआं कम होने पर नजर आता है कि एक शख्‍स दूर जाने की कोशिश में जमीन पर गिरता नजर आता है, वहीं एक महिला फर्श पर गिरी नजर आती हैं. थोड़ी देर बाद महिला को उठने की कोशिश करते देखा जा सकता है, लेकिन वह ऐसा करने में असफल हो जाती है. 

ग्राहक और कर्मचारी भागते आए नजर 

कैफे के अंदर एक अन्‍य सीसीटीवी कैमरे में ओपन किचन और एक वेटिंग एरिया नजर आ रहा है. धमाके के बाद ग्राहक और काउंटर के पीछे मौजूद कर्मचारी मौके से भागते नजर आ रहे हैं. 



Comments

Popular posts from this blog

Transgender actress accuses Delta employees of intentional misgendering in viral video

Michigan Supreme Court rejects attempt to remove Trump from ballot

ULFA, Centre, Assam govt sign tripartite peace accord